लखनऊ । उत्तर प्रदेश में होने वाले एक लोकसभा व दो विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है । भाजपा ने आज यूपी के तीनों प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है ।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी आज इस सीट पर प्रत्याशी का ऐलान करते हुए रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है। इसके अलावा खतौली विधानसभा सीट से विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को उम्मीदवार बनाया गया है। वही रामपुर से आकाश सक्सेना को उम्मीदवार घोषित किया गया है ।
बता दें आपको यूपी में होने वाली एक लोकसभा व दो विधानसभा उपचुनाव में 5 दिसंबर को वोटिंग होगी और इसका परिणाम 8 दिसंबर को आएगा । समाजवादी पार्टी ने तो यहां पर प्रत्याशी पहले से ही घोषित कर दिए थे अब आज भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है अब देखना यह होगा कि इस उपचुनाव में फतह कौन हासिल करेगा।





