दिल्ली की जामा मस्जिद में अकेली व समूह में आने वाली लड़कियों के प्रवेश पर मस्जिद प्रशासन ने रोक लगाई है। इस बात को वहाँ पर लिख दिया गया है।

इस संबंध में जब मीडिया ने जामा मस्जिद के पीआरओ सबीउल्ला खान से बात की तो उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि महिलाओं पर रोक नहीं लगाई गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी लड़कियों पर रोक लगाई गई है जो यहां पर अकेली लड़की है यहां पर आती है और लड़कों को टाइम देती हैं यहां आकर गलत हरकतें करती हैं वीडियो बनाती है ऐसी चीज़ों को रोकने के लिए यह पाबंदी लगाई गई है । उन्होंने कहा कि अगर आप फैमिली के साथ आते हैं तो यहां पर किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं है। यहां पर इसको मीटिंग प्वाइंट बनाना और पार्क समझ लेना इस पर रोक लगाई गई है । उन्होंने कहा कि किसी को टाइम देकर यहां आना इसको मीटिंग प्वाइंट समझ लेना यह किसी भी धर्म स्थल के लिए मुनासिब नहीं है चाहे वह मस्जिद हो मंदिर हो या गुरुद्वारा किसी भी धर्म स्थल का प्रोटोकॉल करना बहुत जरूरी है। हमारा पाबंदी लगाने का मकसद यह है कि मस्जिद इबादत के लिए है और उसका इस्तेमाल सिर्फ इबादत के लिए किया जाए।
देखिये खबर हमारी चैनल : up news sirf sach




