(ब्यूरो रिपोर्ट)
उरई(जालौन)। कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ों यात्रा में कायर्कतार्ओं ने जोश-खरोस के साथ शामिल होकर 2024 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस को बहुमत से जिताकर राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
आज शहीद भवन कांग्रेस कायार्लय पर भारत जोडों यात्रा में शामिल होने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश सचिव अनिल मिश्रा, जेपी पाल, अमर सिंह, जांगड़, पूवर् जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी, अशोक द्विवेदी, सुरेन्द्र सरसेला, उर्मिला खाबरी, नगर पालिका कोंच की अध्यक्ष सरिता वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष सद्दाम खान कादरी, शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी, मनोज जाटव, अनिल पटेरिया, शकुन्तला पटेल, अमित पांडेय, राजकुमार वमार्, राहुल राज प्रजापति, गुलाब खान, ख्वाजा बख्श मंसूरी, पुरूषोत्तम त्रिपाठी, सिदार्थ दीबोलिया, दीपांशु समाधिया, सीताराम वर्मा फैजानुहक, भुअन त्रिपाठी, शिवम पांडेय, यूनिस शेख आदि हजारों कार्यकर्ता भारत जोड़ों मे शामिल हुए। भारत जोड़ों यात्रा कांग्रेस कायार्लय से डीवीसी, माहिल तालाब से होकर बजरिया रोड तक पहुंची जहां प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी का जोरदार स्वागत किया गया। अंबेडकर चैराहे पहुुंचकर कांग्रेस कायर्कतार्ओं ने बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। तदोपरांत यह यात्रा कालपी रोड राहिया के पास समाप्त हो गई।
प्रदेशाध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने बोला भाजपा सरकार पर हमला
यात्रा के साथ ही ब्रजलाल खाबरी ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि चीन लगातार अरूणाचल प्रदेश, सिक्क्म हमला कर रही लेकिन सरकार ध्यान नही दे रहीं। कच्चे तेल के दाम बहुत कम होने के बाद भी पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में कटौती नही की जा रही। इसलिए राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भारत जोड़ों यात्रा निकाली है।




