धूमधाम से मनाया गया सेंट एंटोनी कॉलेज में क्रिसमस का पर्व,, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित सैंट एंटोनी इंटर कॉलेज में आज क्रिसमस का आयोजन किया गया। स्कूल कैंपस में हुए इस आयोजन में छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति देकर वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया। उल्लेखनीय है कि राजधानी लखनऊ के राम राम बैंक चौराहे पर स्थित सैंट एंटोनी इंटर कॉलेज अपने कड़क अनुशासन के लिए जाना जाता है ।

इस कॉलेज में आज क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया। स्कूल कैंपस में आयोजित हुए इस क्रिसमस सेलिब्रेशन में छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत ही सुंदर और मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और उन्होंने जीसस के द्वारा सुझाए गए रास्तों पर चलने की सीख दी। बच्चों द्वारा किए गए मनमोहक कार्यक्रमों में वहां मौजूद उनके अभिभावकों ने भी जमकर लुत्फ उठाया।

प्रिंसिपल ने दी विस्तार से जानकारी

सेंट एंटोनी इंटर कॉलेज में आयोजित हो रहे क्रिसमस प्रोग्राम के संबंध में कॉलेज के प्रिंसिपल बी एंटनी मोरले ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज कॉलेज में क्रिसमस सेलिब्रेशन किया जा रहा है इस प्रोग्राम को दो भागों में बनाया गया है बच्चों को यह जानकारी देने के लिए कि क्रिसमस क्या है प्रिंसिपल श्री एंटनी ने बताया कि जीसस द्वारा दिए गए शांति के संदेश को सभी को पालन करना चाहिए।

Download our app : uttampukarnews

Leave a Comment