देश मे सैनी समाज को एकजुट करने के लिए समाज के जागरूक नागरिक हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में जागरूक होकर समाज का नाम रौशन करें इसके लिए हर तरह से लोग प्रयासरत हैं। समाज के लोग कैसे आगे बढ़ कर अपने समाज का नाम रौशन करें इसको लेकर बनाये गए आल इंडिया सैनी सेवा समाज के पदाधिकारी समाज को एकजुट करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में संगठन के द्वारा यूपी के बिजनौर जनपद की रहने वाली तेजतर्रार पूर्व विधायक कमलेश सैनी को संगठन का महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है।
Download our app on playstore : uttampukarnews

महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कही ये बात

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की महिला मोर्चा के अध्यक्ष का पद ग्रहण करने वाली कमलेश सैनी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार में विश्वास दिलाती हूं कि अपनी जजिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करूंगी।
Contact for advertisement : 8840345105
तेजतर्रार नेताओं में शुमार है नाम
ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाई गई कमलेश सैनी का नाम काफी तेजतर्रार नेताओं में शुमार है। बताया जाता है कि जब वह विधायक थी तो अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को बड़ी जोर शोर से विधानसभा में उठाया करती थी। और आज भी वह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देती हैं और वह तभी रुकती है जब वह उस समस्या का समाधान हो जाता है।

पूरे राष्ट्र के समाज की महिलाओं को करेंगे जागरूक
ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद मिलने के बाद उन्होंने www.uttampukarnews.dreamhosters.com के चीफ एडिटर अनिल सैनी से बात करते हुए बताया कि वह पूरे देश का भृमण कर समाज की महिलाओं को जागरूक करने का अपनी तरफ से भरसक प्रयास करेंगी ।





