कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती,, डॉक्टरों ने बताई ये वजह

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सम्बंध में अस्पताल के चेयरमैन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें चेस्ट मेडिसन विभाग में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक तबियत खराब हो गई इस पर उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सम्बंध में अस्पताल के चेयरमैन डॉ अजय स्वरूप ने मीडिया में जारी किए बयान में कहा कि upa अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन की निगरानी और इलाज के लिए उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment