लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है जो बंद घरों से कीमती सामान चोरी करके फरार हो जाते थे । पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त शातिर चोर है और यह चोरी का माल बेचने के लिए आए थे तभी मुखबिर की सूचना पर इनको दबोच लिया गया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद हुआ है।
लखनऊ कमिश्नरेट के मड़ियांव पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस नोट के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो शातिर चोर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चोरी का माल बेचने आने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस ने अपना जाल फैला कर दोनों को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों में रोहित श्रीवास्तव व उजागर सिंह है दोनों शातिर चोर हैं । पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों अभियुक्त चोरी का माल बेचने के लिए आने वाले हैं इसकी सूचना मुखबिर द्वारा दी गई तभी दोनों को जाल फैलाकर गिरफ्तार कर लिया गया ।

दोनों के कब्जे से चोरी के सोने चांदी के कीमती जेवरात बर्तन व अन्य सामान के अलावा 11हज़ार ₹600 भी बरामद हुए हैं।




