डीएम लखनऊ सूर्यपाल गंगवार ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर की बैठक,,जारी किए ये निर्देश

गणतंत्र दिवस पर होने वाले सभी कार्यक्रम रोचक, आकर्षक, प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद होगें

(रिपोर्ट – संजय सिंह )

लखनऊ। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन के लिए मंगलवार को एक बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों से यह अपेक्षा की है कि इस बार के राष्ट्रीय पर्व में गत वर्षो से भी उत्कृष्ट व गरिमामय कार्यक्रमो का आयोजन हो। उन्होंने कहा है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर होने वाले सभी कार्यक्रम रोचक, आकर्षक, प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद हो। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी, 2023 को विधान सभा के समक्ष होने वाला कार्यक्रम गरिमायुक्त एवं महत्वपूर्ण होता है। जिसमें महामहिम राज्यपाल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहतें हैं। उन्होने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड भव्य एवं प्रतिष्ठित समारोह है। जिसमे सभी विभागों को अपना पूर्ण योगदान देते हुए कार्यक्रम को भव्य बनाना है।

Download our app : uttampukarnews

Download on playstore : uttampukarnews


जिलाधिकारी ने समस्त सम्बंधित विभागों को निर्देश दिये है कि वो अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठापूर्ण व मेहनत से करते हुए गणतंत्र दिवस की सभी तैयारियॉं समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन हेतु जिन विभाग की ड्यूटी लगायी गयी है वह अपने उच्च अधिकारियों के संज्ञान मे लाये तथा परेड के प्रारम्भ होने के स्थान से लेकर अन्तिम समाप्ति स्थान पर की जाने वाली तैयारियों के लिए आपस मे समन्वय कर लें। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर महामहिम राज्यपाल विधान भवन के समक्ष परेड का अभिवादन स्वीकार करेगी।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग अभी से ही परेड के रुट का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाए सुनिश्चित करायें जहां पर विद्युत के तार लटक रहे है उन्हें सही करायें और प्रमाण पत्र उपलब्ध करायें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारी रवींद्रालय चारबाग पर एकत्रित हो कर परेड के रूट का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और व्यवस्थाओ को सुनिश्चित कराएगें। गणतंत्र दिवस को भव्यता प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि विधान भवन की फसाड लाइटिंग कार्यक्रम 22 जनवरी, 23 जनवरी व 26 एवं 27 जनवरी 2023 का विशेष कार्यक्रम कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
उन्होंने ने बताया कि सरकारी कार्यालयों में प्रात: 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा, उसके बाद राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी जायेगी, शिक्षण संस्थाओं में प्रात: 10 बजे राष्ट्र ध्वज फहराया जायेगा तथा

विभिन्न खेल-कूद, वाद-विवाद, लेखन आदि प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगी। उन्होंने पुलिस प्रबन्धन व्यवस्था की भान्ति स्वास्थ्य विभाग भी स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों से सम्बन्धित एक बुकलेट तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परेड के समय झांकियों के साथ केवल 4 व्यक्ति ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि सूचना एव जनसम्पर्क विभाग को 26 जनवरी को विधान सभा स्थल रवीन्द्रालय से अटल चौक, जीपीओ तक एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था करायी जाये तथा मेन रोड से हटकर नगर के प्रमुख चौराहों पर परेड का सजीव प्रसारण एलईडी के माध्यम से कराया जाए। उक्त के साथ ही नगरीय क्षेत्रों में सूचना विभाग की एलईडी वैनों के माध्यम से भी गणतंत्र दिवस के आयोजन का सजीव प्रसारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि परेड का प्रथम पूर्वाभ्यास 22 जनवरी व फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास 24 जनवरी 2023 को 9.30 बजे से विधान सभा के सामने आयोजित किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि सभी कार्यक्रम एवं झांकियॉं अपने निर्धारित समय में ही विधान सभा मार्ग से गुजरेंगी। झांकी का प्रदर्शन गुणात्मक हो। उन्होंने कहा कि मार्ग व्यवस्था यातायात सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध इस अवसर पर किये जाये। परेड में सेना पुलिस, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, होमगार्ड, एनसीसी आदि की टुकड़ियॉं भाग लेंगीं। इस अवसर पर ले. क. सुरेश चन्द्रा, अपर जिलाधिकारी पूर्वी, समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारी, पीएसी, पुलिस, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआरपीएफ, विद्युत, एलडीए, नगर निगम, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment