गणतंत्र दिवस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मुस्तेदी के साथ जुटा पुलिस प्रशासन,, एडीजी एल ओ ने दी विस्तार से जानकारी

लखनऊ । गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है । गणतंत्र दिवस के अवसर पर तैयारियों के संबंध में प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने मीडिया को विस्तार से जानकारी दी। एडीजी एल ओ श्री कुमार ने बयान जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई है । देश की राजधानी दिल्ली में जो कार्यक्रम आयोजित होने हैं उसके लिए समायोजन बैठक की गई थी वहां से जो निर्देश चेकिंग व अन्य तरीके से मिले वह 23 तारीख से ही शुरू कर दिए गए थे। इसके अतिरिक्त प्रदेश में विशेष सतर्कता बरती जा रही है ।

Download our app : uttampukarnews

Download on playstore : uttampukarnews

अपर पुलिस महानिदेशक श्री कुमार ने कहा कि महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों भीड़भाड़ वाले स्थानों पूजा स्थल आदि जगहों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है इसमें पीएसी के साथ-साथ गजटेड ऑफिसर को लगातार भ्रमणशील रहने के लिए कहा गया है तथा फूड पेट्रोलिंग कराने के लिए भी कहा गया। इसके अलावा मॉल इत्यादि में भी लगातार चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार डीजीपी ने एक अभिनव प्रयोग किया है कि 26 जनवरी मैं राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बाद से जो भी बॉर्डर के गांव हैं वहां पर जॉन, रेंज एवं जिले के अधिकारी एक गांव में कैंप करेंगे तथा वहां पर कुछ ऐसे कार्यक्रम कराएंगे जिससे कि राष्ट्रीय की भावना जागृत हो।

विज्ञापन के लिए संपर्क : 941579587

Leave a Comment