उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मुर्तजा को आज कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। बता दे आपको गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में अप्रैल 2022 को मुर्तजा ने मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात पीएसी कर्मियों पर हमला किया था और उसने मंदिर को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया था । वहां मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद मुर्तजा को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में आज आरोपी मुर्तजा को लखनऊ में कोर्ट में पेश किया गया जहाँ पर उसे फांसी की सजा सुनाई गई।

डीजीपी ने दी विस्तार से जानकारी
गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर में हुए आतंकी हमले में मुर्तजा को मिली सजा के सम्बंध में यूपी के पुलिस महानिदेशक डी एस चौहान ने मीडिया को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि 3 अप्रैल 2022 को भारत के आस्था का केंद्र गोरखनाथ कर आतंकी हमला हुआ था पुलिस ने तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए अब्बास अली मुर्तुजा को गिरफ्तार किया था उसके बाद में इसकी गतिविधियों को देखते हुए यह मामला यूपी एटीएस को ट्रांसफर कर दिया गया था इसके साथ ही अन्य एजेंसियों को भी लगाया गया था । जांच में स्पष्ट हुआ कि मुर्तुजा एकल भेड़िया का अटेकर था और यह टेरर फंडिंग में भी एक्सपर्ट था डीजीपी श्री चौहान ने कहा कि मुर्तजा आईआईटी मुंबई का पड़ा हुआ था इसलिए इसको टेक्नोलॉजी में महारत हासिल थी यह अपनी गतिविधियों को इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से कर रहा था। सुनिए डीजीपी की पूरी मीडिया से कही बात
https://youtu.be/XBS45DdLxd4




