लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को राजधानी लखनऊ में स्थित सेंटिनियल इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित की गई। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष की मौजूदगी में आज हुई इस कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षक संघ ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी मुहर लगाई।
Download our app on playstore : uttampukarnews

प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डॉ आर पी मिश्रा ने दी विस्तार से जानकारी
आज हुई शिक्षक संघ की बैठक के सम्बंध में संगठन के प्रदेशीय मंत्री व प्रवक्ता डॉ आरपी मिश्रा ने मीडिया को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन 5 एवं 6 अप्रैल को सेन्टीनियल इण्टर कालेज होगा। यह निर्णय आज सेन्टीनियल इण्टर कालेज के सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, एम एल सी की अध्यक्षता में सम्पन्न राज्य कार्यकारिणी की बैठक मेें लिया गया।

संगठन के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा0 आर पी मिश्र ने बताया कि बैठक मे यह भी निर्णय लिया कि दिनांक 10 एवं 11 मार्च को प्रत्येक जनपद की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य दिनांक 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के पेन्शन एवं जीपीएफ प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा करेगें। इसी के साथ एन पी एस शिक्षको के खातों को अपडेट कराने, शिक्षको के बकाया अवशेषो के भुगतान, तदर्थ शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान, जनपद के शिक्षकों के चयन, प्रोन्नत वेतनमान पदोन्नति, वेतन निर्धारण आदि प्रकरणों का मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रेषित कर समीक्षा करेगे।

डॉ श्री मिश्रा ने बताया कि यह भी निर्णय किया गया कि यदि समीक्षा बैठक में प्रकरणो के निस्तारण की सन्तोषजनक स्थिति नही पाई जाती है, तो जिला विद्यालय निरीक्षक को उनके कार्यालय में धरना/प्रदर्शन आयोजित किए जाने की सूचना देगे। बैठक में निर्वाचन सम्बन्धी विवादों के निस्तारण के लिए जगवीर किशोर जैन, पूर्व विधायक, एवं प्रदेशीय उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में निस्तारण समिति का गठन किया गया। जिसके सदस्य डा0 प्रमोद कुमार मिश्र, पूर्व विधायक एवं प्रदेशीय मंत्री तथा डा0 आर पी मिश्र प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता होगे।

प्रवक्ता श्री मिश्रा ने बताया कि बैठक को प्रमुख रूप से प्रदेशीय अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, एमएलसी, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एमएलसी प्रादेशिक उपाध्यक्ष हेमसिंह पुण्डीर पूर्व एमएलसी प्रादेशिक उपाध्यक्ष जगवीर किशोर जैन पूर्व एमएलसी महांमंत्री इन्द्रासन सिंह कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा, पूर्व एमएलसी डा0 प्रमोद कुमार मिश्र, पूर्व एम0एल0सी0 प्रादेशिक उपाध्यक्षगण रामेश्वर उपाध्याय, ठाकुर प्रसाद यादव, धर्मवीर सिंह, प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा0 आरपी मिश्र, प्रदेशीय मंत्रीगण उत्तम कुमार शर्मा, नरेन्द्र कुमार वर्मा, हेमराज सिंह, श्रीकृष्ण यादव, रेखा शर्मा, लखनऊ के जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी आदि ने सम्बोधित किया। देखिये पूरी खबर हमारी चैनल : subscribe on YouTube:
up news sirf sach




