उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब लखनऊ कानपुर हाईवे पर सवारियों को लेकर जा रही एक रोडवेज बस खड़े डंपर से टकरा गई । अचानक हुई इस घटना से सवारियों में हड़कंप मच गया । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में चालक सहित 1 दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई है जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया है । इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सवारियों को लेकर जा रही रोडवेज की एक बस उन्नाव जनपद के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में रोड पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई । बताया जा रहा है कि रोड पर खड़ा ट्रक खराब हो गया था इसके चलते वह वहां खड़ा था तभी पीछे से रोडवेज बस ने उस में टक्कर मार दी जिससे रोडवेज बस के चालक समेत 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए नवाबगंज में भर्ती कराया गया है और पूरे मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



