शादी में शामिल होने आए युवक की हत्या से हड़कंप,,,जांच में जुटी पुलिस टीम

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की रक्त रंजित लाश लोगों ने बंधे के किनारे पड़ी देखी । इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है ।

Download our app on playstore for the latest news: uttampukarnews

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले के खुलासे के लिए टीम लगी हुई है जल्द ही इसका खुलासा होगा। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता सीएम आवास पर होमगार्ड के पद पर तैनात हैं

डीसीपी नॉर्थ नदी विस्तार से जानकारी

गाजीपुर थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के संबंध में लखनऊ के डीसीपी ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह लगभग 4:00 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली कि बंधे के पास एक युवक की पड़ी है । इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है जो बाराबंकी के रहने वाले हैं वह एक शादी में सम्मिलित होने के लिए आए थे और उसके बाद वह किसी काम से पॉलिटेक्निक की तरफ जाते हैं मगर वहां से वापस नहीं लौटे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले के खुलासे के लिए टीमें लगी हुई है जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

डीसीपी ने दी घटना की विस्तार से जानकारी

Leave a Comment