देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है कि सीबीआई ने शराब घोटाले के आरोप में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के समर्थकों में गहरा आक्रोश है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज सीबीआई ने पूंछतांछ के लिए बुलाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काफी लंबी पूंछतांछ के बाद सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तार कर लिया है।




