औरैया के बाबा परमहंस धाम में महाआरती में उमड़ी भक्तों की भीड़,,

(अमित चतुर्वेदी)

दिबियापुर । मनोकामना पूर्ति स्थल बाबा परमहंस धाम में गुरुवार की शाम महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमे जायंट्स ग्रुप आफ सहेली दिबियापुर की पदाधिकारियों ने महाआरती में हिस्सा लिया। बाबा के कई भक्तों को स्मृति चिन्ह के रूप में बाबा परसमहंस की फोटो भेंटकर सम्मानित किया गया। रेल परिसर में स्थित बाबा परमहंस धाम में आयोजित महाआरती में जायंट्स सहेली की अध्यक्ष प्रीती पोरवाल ने पति डा.कपिल और परिवार के साथ बाबा को भोग लगाया। इससे पूर्व जायंट्स ग्रुप सहेली की अध्यक्ष प्रीती पोरवाल, प्रशासनिक निदेशक ज्योति त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष संगीता पोरवाल, पूनम, रेनू सिंह, प्रीती अग्रवाल, संध्या अवस्थी, रेखा गुप्ता, ऋतु गुप्ता, पुष्पलता वर्मा, लक्ष्मी पोरवाल, किमी पोरवाल, वंदना वर्मा, अंशू वर्मा, अपर्णा सिंह, श्वेता गुप्ता, सीमा पोरवाल, ममता यादव आदि ने मिलकर बाबा की महाआरती की। बाबा परमहंस गुरु सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजीव पोरवाल, कमलाकर दुबे, संतोष सोनी, नवीन गणेश पोरवाल, आदित्य श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, कन्हैया पोरवाल, अमित पोरवाल, राजू वर्मा, मीनू वर्मा, मुकेश कुमार आदि ने बाबा के भक्तों अमन सिंह, शिवसिंह भारतीय, श्रीनिवास पोरवाल, मलखान सिंह राजपूत एवं जायंट्स सहेली की सदस्याओं को सम्मानित किया। प्रतिदिन आने वाली महिला भक्तों द्वारा जायंट्स सहेली की सदस्याओं को सम्मानित किया। श्रीनिवास बड़े पोरवाल ने खिचड़ी भोग लगवाकर लोगों में वितरण कराया। अध्यक्ष संजीव पोरवाल ने बताया कि बाबा के धाम में क्षेत्रीय एवं आसपास के जिलों के लोगों की अगाध आस्था है। पिछले दिनों प्रत्येक गुुरुवार को महाआरती का आयोजन हो रहा है। उन्होंने नगर क्षेत्र के आस्थावानों से प्रत्येक महाआरती में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने के लिए कहा है।

Leave a Comment