केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी को लेकर कही ये बड़ी बात,,,

केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बुधवार को कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को लेकर मीडिया से बड़ी बात कही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री वैष्णव ने कहा कि राहुल गांधी ने ओबीसी समाज का जो अपमान किया उस पर अगर कोर्ट ने फैसला किया तो वह कहते हैं कि कोर्ट ही गलत है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेश के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव मैं प्रचार के दौरान मोदी जाति को लेकर एक बयान दिया था। इसी बयान के चलते बीते दिनों राहुल गांधी को गुजरात की सेशन कोर्ट में 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके चलते उनकी संसद की सदस्यता भी चली गई थी । यह मुद्दा अब राजनीतिक रूप से काफी तूल पकड़ रहा है। और इसी बात को लेकर आज केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने ओबीसी समाज का जो अपमान किया उस पर अगर कोर्ट ने फैसला किया तो वह कहते हैं कि कोर्ट ही गलत है। श्री वैष्णव ने कहा कि उन्हें लगता है कि एक परिवार में पैदा हो गए तो इस देश पर राज करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है वे खुद को सांसद और कोर्ट से ऊपर मानते हैं।

Download our app on playstore for the latest news : uttampukarnews

Leave a Comment