शिवसेना सांसद उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत को माफिया डॉन लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी है। इस बात की शिकायत शिवसेना नेता ने पुलिस से की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की तहकीकात करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में संजय रावत ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा कि वह इस तरीके की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उद्धव गुट के शिवसेना के राज्य सभा सांसद संजय रावत को माफिया लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की तरफ से एक धमकी भरा संदेश मिला है जिसमें उन्हें सिद्दू मूसे वाला की तरह हत्या करने की धमकी दी गई है । पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ।
शिवसेना नेता ने कहीं यह बात
लॉरेंस बिश्नोई द्वारा मिली धमकी के संबंध में शिवसेना नेता संजय रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मेरे साथ पहली बार नहीं हुआ है इस सरकार के आने के बाद हमारी सुरक्षा घटाई गई है लेकिन हमने इसके बारे में ज्यादा नहीं बोला है । उन्होंने का मुख्यमंत्री का बेटा एक गुंडे के साथ मुझ पर हमला करने की साजिश करता है इसको लेकर मैं पत्र लिखता हूं तो कहा जाता है कि यह एक स्टंट है अगर हम सच बोलने पर आ गए तो भूकंप आ जाएगा।




