केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर पर सपा बसपा द्वारा उठाए गए सवालों पर जवाब दिया है केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने सपा बसपा समेत अन्य पक्षी पार्टियों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और बुआ भतीजा की सरकार में माफियाओं को संरक्षण मिलता था उन्होंने कहा कि आज माफिया खौफ में है और माफिया को डर लगता है कि अपराध करेंगे तो सजा मिलेगी।





