उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में पुलिस अभिरक्षा में हुई माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर करारा प्रहार किया है । उन्होंने कहा कि यूपी में अपराध की पराकाष्ठा हो गई और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं जब पुलिस सुरक्षा घेरे में सरेआम गोलीबारी करके किसी की हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या ?
उल्लेखनीय है कि आज देर रात प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की उस समय हमलावरों ने गोलियों से भून कर हत्या कर दी जब वह पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कराने के लिए जा रहे थे इस घटना को लेकर आज पूरे प्रयागराज में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों माफिया भाइयों की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर करारा प्रहार करते हुए ट्वीट किया ।
ट्वीट करते हुए कही ये बात
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए यूपी सरकार की कार्यशैली पर प्रश्न उठाएं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की पराकाष्ठा हो गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद है जब पुलिस सुरक्षा के सरेआम गोलीबारी करके किसी की हत्या की जा सकती है तो आप जनता की सुरक्षा का क्या होगा इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।

तीन हत्यारोपियों के नाम आये सामने
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अतीक और अशरफ की हत्या करने के बाद फरार हुए तीन हमलावरों को पुलिस की टीम ने पकड़ लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पकड़े गए तीनों के नाम सनी लवलेश और अरुण हैं । फिलहाल इन तीनों ने हत्या क्योंकि इस संबंध में पुलिस टीम पूछताछ में जुटी है। हालांकि अभी पुलिस की तरफ से किसी प्रकार का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।




