यूपी में मेयर के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची,, लखनऊ से सुषमा खरकवाल होंगी उम्मीदवार,, देखिये पूरी लिस्ट

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले निकाय चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की 10 सीटों पर मेयर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज जारी की गई लिस्ट के अनुसार आज जिन 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं उनमें से नौ चेहरे नए हैं मतलब नौ वर्तमान मेयर का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। जारी की गई लिस्ट के अनुसार आज जिन 10 सीटों पर मेयर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है उनमें लखनऊ से सुषमा खरकवाल को मेयर पड़ का उम्मीदवार घोषित किया गया है । बताया जा रहा है कि श्रीमती खरकवाल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रही हैं और उनकी गिनती काफी तेजतर्रार महिला नेता के रूप में होती है। तो वहीं गोरखपुर नगर निगम के लिए चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं प्रयागराज से नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता का टिकट काटते हुए उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को उम्मीदवार बनाया है बताया जा रहा है कि केसरवानी प्रयागराज के भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष हैं। वाराणसी से अशोक तिवारी को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया है । मथुरा वृंदावन से विनोद अग्रवाल मेयर पद के उम्मीदवार होंगे । झांसी से बिहारी लाल आर्य मेयर पद के उम्मीदवार बनाए गए हैं । देखिए पूरी लिस्ट

जारी की गई लिस्ट

Leave a Comment