यूपी के जालौन में मातम में बदली ईद की खुशियां,, महिला व उसके 2 बच्चों की दर्दनाक मौत,, ये है बजह

Jalaun news । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में शनिवार को ईद की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब छप्पर गिरने से एक महिला व उसके दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। उरई क्षेत्र के लहरवा पुरवा में हुई इस दर्दनाक घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ।

Download our app : uttampukarnews

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उरई कोतवाली क्षेत्र के लहरवा पुरवा में रहने वाले साबिर के घर पर उनकी बेटी जालौन कोतवाली के तोपखाना की रहने वाली सबिया अपने दो बच्चों के साथ ईद मनाने के लिए आई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को सभी ने ईद की खरीदारी की और सभी देर रात सो गए । बताया जा रहा है कि सबिया अपने दोनों बच्चों के साथ बल्लियों के सहारे लगे छप्पर के नीचे सो गई।

File foto

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देर रात आयी तेज हवा के चलते छप्पर गिर गया जिसके नीचे सो रही सबिया और 2 बच्चे दब गए जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।

Leave a Comment