लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया भारतीय योग संस्थान का प्रथम स्थापना दिवस,,

उत्तम स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी: संजय गुप्ता

Lucknow । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज “भारतीय आदर्श योग संस्थान का प्रथम स्थापना दिवस मंगलवार को तोपखाना कैंट स्थित माध्यमिक विद्यालय के प्रेक्षागृह में धूमधाम से मनाया गया।
प्रथम स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि एवं “भारतीय आदर्श योग संस्थान” के संरक्षक एवं “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ,संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा द्वारा नियमित रूप से योग करने वाले 51 साधक, साधिकाओ एवं योग के माध्यम से असाध्य रोगों को परास्त कर स्वास्थ्य लाभ करने वाले योग साधकों को “महर्षि पतंजलि सम्मान” से सम्मानित किया गया

इस अवसर पर बोलते हुए “भारतीय आदर्श योग संस्थान” के संरक्षक एवं “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा उत्तम स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है यदि व्यक्ति स्वस्थ है तभी कमाए हुए धन एवं प्राप्त पद की शक्ति का आनंद ले सकता है और योग के माध्यम से शरीर एवं मन को स्वस्थ रखा जा सकता है “भारतीय आदर्श योग संस्थान” के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा ने कहा संस्थान का उद्देश्य योग के माध्यम से सभी नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है उन्होंने कहा वात ,कफ एवं पित्त को सही रखने से बीमारियां छूमंतर हो जाएंगी
योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा ने कहा नियमित योग के माध्यम से असाध्य रोगों से ग्रस्त रोगियों को भी रोगमुक्त किया जा सकता है

मुख्य अतिथि राजीव मिश्रा (पूर्व सदस्य रेरा एवं पूर्व महाप्रबंधक रेलवे) ने इस अवसर पर बोलते हुए सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी तथा कहा योग एवं ध्यान के माध्यम से मन को प्रसन्न एवं शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है प्रत्येक व्यक्ति को योग अवश्य करना चाहिए शरीर की हिफाजत धन की हिफाजत से ज्यादा महत्वपूर्ण है। “भारतीय आदर्श योग संस्थान” के सचिव राजकुमार -राज ने कहा बाल्यकाल से संस्कार के रूप में बच्चों में अनिवार्य योग की शिक्षा दी जाए तो 20 साल बाद का भारत निश्चित रूप से सम्पूर्ण स्वस्थ भारत होगा।


“स्थापना दिवस समारोह” में योग साधक साधिकाओ ने भजन सम्राट किशोर चतुर्वेदी के भजनों का भी आनंद लिया
“भारतीय आदर्श योग संस्थान” के प्रथम स्थापना दिवस समारोह में “महर्षि पतंजलि सम्मान” से सम्मानित होने वाले साधक साधिकाओ में मुख्य रूप से रेनू मिश्रा, किरण, दीपमाला, रेनू बाला सिंह ,सीमा पांडे, मधु पांडे, कर्नल अभय सिंह ,के के गुप्ता ,तनुज बलिदानी, राधेश्याम चौरसिया, राकेश चौरसिया, राकेश साहू, बबीता शर्मा ,गुरदीप सिंह ,अशोक निगम, चंद्रशेखर ,धर्मेंद्र गुप्ता, दीपचंद ,अनिल शर्मा, राजेंद्र कुमार, उर्वशी सिंह, गोपाल गुप्ता, संतोष यादव ,रीता पांडे इसरार खान, कल्पना फतवा अशोक पाल , गीता थापा, यशराज ,के डी तिवारी चंद्रशेखर यादव आरती अंजलि शामिल रहे ।

Leave a Comment