मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह करने वाले युवक ने विधायक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,,

(रिपोर्ट – संजय सिंह )

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास के पास बुधवार दोपहर एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया है। पुलिस ने उसे झुलसी हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित युवक ने विधायक बंबा लाल पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
इस सम्बंध में गौतमपल्ली थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़ित युवक मूलरूप से उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र का रहने वाला आनंद मिश्रा है। उसने सफीपुर से विधायक बंबा लाल पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल सिविल अस्पताल में आनंद का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले पर विधायक बंबालाल ने आरोपों को निराधार बताया है।

Leave a Comment