लखनऊ । उत्तर प्रदेश में जैसे जैसे निकाय चुनाव की तारीखें नजदीक आती जा रही है वैसे ही चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी भी अपनी प्रचार प्रसार और तेजी के साथ जुट गए हैं । इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ के लाला लाजपत राय वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार शैलेंद्र तिवारी बबलू ने अपने क्षेत्र की जनता घर घर जाकर उनके घर की घंटी बजाई और उनसे अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र तिवारी बबलू ने क्षेत्र की जनता से यह भी अपील की कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें । इस संबंध में कांग्रेस प्रत्याशी श्री तिवारी ने कहा कि वह यहां से एक बार सभासद रह चुके हैं और उस समय उनके द्वारा किए गए कामों को लेकर उनको क्षेत्र की जनता का काफी प्यार मिल रहा है ।
बता दे आपको उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का पहला चरण 4 मई को है और यहां पर लखनऊ समेत कई अन्य जगहों पर 4 मई को वोट डाले जाएंगे। जैसे-जैसे 4 मई की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे ही सभी पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव प्रचार में तेजी ला रहे हैं ।

इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ के लाला लाजपत राय वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार शैलेंद्र तिवारी बबलू भी अपने क्षेत्र की जनता के घर घर जाकर उनसे अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

पहले भी रह चुके हैं सभासद
बता दे आपको लाला लाजपत राय वार्ड से कांग्रेसी उम्मीदवार शैलेंद्र तिवारी बबलू वर्ष 2007 से लेकर 2012 तक सभासद रहे हैं। और इनके द्वारा उस क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कामों के अलावा अन्य काम भी कराए गए थे जिनको स्थानीय जनता आज भी याद करती है ।

लोगों का कहना है कि शैलेंद्र तिवारी बबलू हमेशा क्षेत्र की जनता के हक के लिए शासन प्रशासन के लोगों से भी उलझ जाते थे और अपने क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान करा देते थे वह हमेशा जनता के लिए उपलब्ध भी रहते थे।





