मध्यप्रदेश के मुरैना में पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के तीन महिलाओं से समेत 6 कई हत्या,,मचा हड़कंप

मुरैना।मध्य प्रदेश के मुरैना जिले शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के कुछ लोगों ने शुक्रवार को दूसरे पक्ष के, एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित छह लोगों की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी और तीन अन्य को घायल कर दिया।

यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी। पुलिस महानिरीक्षक (चंबल जोन) एस सक्सेना ने फोन पर पीटीआई-को बताया कि गोली लगने के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सक्सेना ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 से 60 किलोमीटर दूर लेपा गांव में हुई और मारे गये तीन पुरुष और तीन महिलाएं एक ही परिवार के सदस्य थे। हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ‘‘ऐसा बताया जाता है कि मृतकों और आरोपियों के बीच पुरानी दुश्मनी थी।

Leave a Comment