लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र से आज एक बहुत ही दर्दनाक खबर प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोसाईगंज के कस्बा अमेठी में एक पिता ने अपने 6 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । इस वारदात की जानकारी तब हुई जब बहसी बने पिता द्वारा की गई इस घृणित घटना की जानकारी उसकी बेटी ने अपने चाचा को दी। तो वहां कोहराम मच गया और आनन-फानन में सभी मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है की मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसका तहकीकात की जा रही है।
डीसीपी दक्षिणी ने दी विस्तार से जानकारी
लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेठी में हुई इस हृदय विदारक घटना के संबंध में डीसीपी दक्षिणी ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक पिता द्वारा अपने 6 वर्षीय बेटे को गला दबाकर मारने के बाद स्वयं तार का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। इस पर तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। डीसीपी दक्षिणी ने कहा कि मृतक द्वारा अपनी 8 वर्षीय बच्ची को भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया मगर वह छूटकरअपने चाचा के पास चली गई और पूरी जानकारी चाचा को दी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
गोसाईगंज थाना क्षेत्र में कोई इस दर्दनाक घटना के संबंध में पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पूरे मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।





