
सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली पर आए फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल का गुनाह क्या था उन्होंने यही तो कहा था कि उनको दिल्ली के सरकारी स्कूल सही करने हैं वह स्कूल जिन स्कूलों में केजरीवाल की सरकार बनने से पहले मकड़ी के जाले लगे रहते थे बच्चे टाट पट्टी पर बैठते थे बच्चियों के लिए टॉयलेट नहीं थे उन सरकारी स्कूलों को अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने इतना बेहतरीन बनाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी जब हिंदुस्तान आई तो उन्होंने इनकी स्कूलों को देखने की बात कही थी । आप सांसद श्री सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों में स्विमिंग पूल का निर्माण और सरकारी स्कूलों की टीचरों को ट्रेनिंग के लिए विदेशों में ट्रेनिंग के लिए भेजना।
उन्होंने कहा कि 8 साल से सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतरीन आ रहा है और मोहल्ला क्लीनिक की चर्चा पूरे देश में हो रही है वह डोर टू डोर राशन की व्यवस्था कर रहे थे । इसमें सरकार ने हमेशा अड़ंगा लगाया । उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं लोकतंत्र में जनता मालिक है और जनता के द्वारा चुनी सरकार ही सर्वोच्च है कोई एलजी चुनी हुई सरकार का बॉस नहीं हो सकता । प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए आप सांसद ने कहा कि दो करोड़ जनता अरविंद केजरीवाल को चुनकर भेजती थी मगर प्रधानमंत्री उनके ऊपर एक लाट साहब बिठा देते थे और कहते थे डंडे से चलाओ अभी तक यही प्रक्रिया चल रही थी। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि आप देश के अभिभावक हैं और आपको देश की 140 करोड़ जनता अभिभावक के रूप में देखती है। आप दुर्भावना की राजनीति मत करिए।






