बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया भाजपा सरकार पर हमला,,लगाया ये आरोप आरोप

Lucknow । उत्तर प्रदेश में बीते कल आए निकाय चुनाव के परिणामों के बाद बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आज अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूपी निकाय चुनाव में भाजपा के साम दाम दंड भेद आदि अनेकों हथ कंडो के इस्तेमाल के साथ ही साथ इनके द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से बीएसपी चुप होकर बैठने वाली नहीं है बल्कि वक्त आने पर इसका जवाब बीजेपी को जरूर मिलेगा। एक साथ तीन ट्वीट करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि तमाम विपरीत हालात का सामना करते हुए बीएसपी पर भरोसा करके पार्टी उम्मीदवारों को वोट करने के लिए लोगों का तहे दिल से आभार व शुक्रिया अगर यह चुनाव भी फ्री एंड फेयर होता तो नतीजों की तस्वीर कुछ और होती।

भाजपा व सपा पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होने पर बीएसपी मेयर चुनाव भी जरूर जीतती। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि वैसे चाहे भाजपा हो या सपा दोनों ही पार्टियां सत्ता का दुरुपयोग करके ऐसे चुनाव जीतने में एक दूसरे से कम नहीं है जिस कारण सत्ताधारी पार्टी ही धांधली से अधिकतर सीट दी जाती है। इस बार भी इस चुनाव में ऐसा ही हुआ यह अति चिंतनीय है।

यह किये ट्वीट
Contact for advertisement : 9415795867

Leave a Comment