
Lucknow news । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हसनगंज थाना पुलिस ने आज 6 ए ऐसे शातिर मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जो लोगों के गाढ़ी कमाई से खरीदे हुए मोबाइल को छीन कर फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में चोरी और लूट के मोबाइल भी बरामद किए हैं।
डीसीपी सेंट्रल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी विस्तार से जानकारी
लखनऊ के हसनगंज पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर मोबाइल लुटेरों के संबंध में डीसीपी सेंट्रल अपर्णा आर कौशिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मीडिया को विस्तार से जानकारी दी। मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हसनगंज की टीम द्वारा एक अच्छा गैंग वर्क आउट किया गया है इसमें 6 शातिर मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार किए गए हैं । पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 19 मोबाइल भी बरामद हुए हैं ।

बरामद मोबाइल की डिटेल्स लेकर विवेचना की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसमें वह लोग भी शामिल हैं जो मोबाइल लुटेरों से मोबाइल खरीदते थे। पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रश्नों के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों में जीशान हुजैफा राहुल सिंह अस्तर अब्बास एवं सारिक हैं पकड़े गए सभी साबिर मोबाइल स्नैचर हैं।






