
Lucknow news. उत्तर प्रदेश में अब अवैध टेंपो व बस स्टैंड समेत अन्य अवैध स्टैंड को चलाने वालों की खैर नहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अवैध तरीके से चल रहे ऐसे स्टैंडों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने जारी किए ये निर्देश

अवैध स्टैंडों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के किसी भी जनपद में अवैध टैक्सी स्टैंड बस स्टैंड रिक्शा स्टैंड संचालित नहीं होने चाहिए। सीएम श्री योगी ने कहा कि ऐसे स्टैंड अवैध वसूली होने को बढ़ावा देते हैं। यह वसूली समाज विरोधी कार्यों में उपयोग होती है । जहां कहीं भी ऐसी गतिविधियां संचालित हो रही हो उन्हें तत्काल बंद कराया जाए। मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा कि टैक्सी स्टैंड के लिए ठेकेदार स्थान निर्धारित करें शहरों में ई-रिक्शा के लिए रूट तय किया जाना जरूरी है।






