युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या,, माँ का आरोप बहू की प्रताड़ना से त्रस्त हो बेटे ने दी जान,,

Lucknow news । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मृतक के परिजनों ने थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी । मृतक की मां का आरोप है कि उनके बेटे ने बहू की प्रताड़ना के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ठाकुरगंज के लालबाग श्याम नगर के रहने वाले अभिषेक सिंह ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अचानक हुई इस घटना से घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मृतक की माँ ने लगाया ये आरोप

मृतक अभिषेक सिंह की मां रानी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे अभिषेक की शादी वर्ष 2015 में रुचि के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही मृतक अभिषेक की पत्नी उसे परेशान कर रही थी। अभिषेक की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी पुत्रवधू ने 3 वर्ष पूर्व भी उनके बेटे को जहर दे दिया था जिसका इलाज उन्होंने कराया था। मृतक की मां का आरोप है कि उनकी पुत्रवधू किसी छोटू पंडित नाम के व्यक्ति के साथ में रहने लगी थी और इसके बाद भी वह अभिषेक से पैसे की मांग किया करती थी और उसे प्रताड़ित करती थी । इसी प्रताड़ना के चलते अभिषेक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

मृतक की माँ ने दी यह तहरीर

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर स्तर से जांच करने में जुटी है।

Leave a Comment