
Lucknow news । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में आज देर शाम को समय हड़कंप मच गया जब बदमाशों ने मोबाइल की दुकान चलाने वाले को गोली मार दी । सरेबाजार चली इस गोली से क्षेत्र में हड़कंप मच गया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया और बदमाशों की तलाश में जुट गई है। इस सम्बंध पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले कि पहचान कर ली गयी है और घायल का उपचार चल रहा है।

लखनऊ पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार गोमतीनगर के ग्वारी के रहने वाले प्रमोद गुप्ता की हजरतगंज क्षेत्र के नरही रामजस रोड पर मोबाइल की दुकान है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज देर रात बदमाशों ने प्रमोद गुप्ता को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। सरेबाज़ार चली गोली से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने कही यह बात
हजरतगंज में हुई इस गोलीकांड की घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि मोबाइल की दुकान चलाने वाले प्रमोद गुप्ता को अज्ञात लोगों ने गोली मारी थी जिसकी पहचान कर ली गई है। मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। हजरतगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें गोली मारने वालों की तलाश में जुटी हुई है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





