बालासोर ट्रेन हादसा : अब तक 288 लोगों की मौत की पुष्टि,,747 घायल,,

Balasore train accident: 288 people died so far, 747 injured

Balasor train exident ।उड़ीसा के बालासोर में हुई तीन ट्रेनों की दुखद घटना में मृतकों की संख्या कल से लेकर आज तक बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज इस दुखद घटना में मरने वालों की संख्या 288 हो गई है जबकि घायलों की संख्या 747 है और इनमें से 56 यात्रियों ऐसे हैं जो गंभीर रूप से घायल हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के मिली जानकारी के अनुसार उड़ीसा के बालासोर में बीते कल शाम उस समय हड़कंप मच गया था जब तीन ट्रेनें आपस में टकरा गई थी। उड़ीसा में हुई इस दुखद घटना से पूरे देश में हाहाकार मच गया था। शासन प्रशासन भी इस घटना में राहत और बचाव कार्य में पूरी तरह जुट गया था। बीते कल रात तक इस घटना में 50 लोगों की दुखद मृत्यु हुई थी जबकि 700 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे थे। आज दोपहर 2 बजे तक इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ गई है । न्यूज़ एजेंसी ए एन आई के अनुसार बालासोर में हुई दुखद घटना में आज दोपहर 2 बजे तक 288 लोगों के मौत के आगोश में समाने की पुष्टि हुई है जबकि 747 लोग घायल हुए हैं और 56 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Contact for advertisement : 9415795867

Leave a Comment