
Lucknow news today । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में गुण्डई और अपराध चरम पर है। भाजपा के गुण्डों के सामने खाकी लाचार है। अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। ताजा उदाहरण कन्नौज का है। जहां भाजपा सांसद ने अपने साथियों के साथ पुलिस चौकी में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उन्हें अधमरा कर दिया। सांसद की गुण्डई के आगे पुलिस बेबस है। श्री यादव ने कहा कि सांसद ने शर्मनाक करतूत की है, इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी को बताना चाहिए कि आरोपी भाजपा सांसद पर एनएसए कब लगेगा? बुलडोजर कब चलेगा?
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा के नेता और पदाधिकारी कानून और संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। भाजपा नेताओं की अपराधिक हरकते लगातार जारी है। सत्ता के घमण्ड में भाजपाई सारी हदें पार कर रहे है, भाजपा के नेता शीर्ष नेतृत्व से संरक्षण पाकर खुद अपराधियों के साथ मिलकर हत्या, बलात्कार, लूट, फिरौती, भ्रष्टाचार जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त हैं।
Download our app on playstore for the latest news : uttampukarnews

सपा मुखिया श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की कन्नौज काण्ड पर प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई है? जब भाजपा के गुण्डे पुलिस पर हमला कर रहें है, उनके साथ मारपीट और धमकी दे रहे है तो आम आदमी और गरीब के साथ उनका व्यवहार कैसा होगा, इसका अनुमान लगाया जा सकता है।
श्री यादव ने कहा है कि प्रदेश का पुलिस प्रशासन सत्ता संरक्षित अपराधियों और गुण्डों के सामने नतमस्तक है। सत्ता के संरक्षण में सड़क से लेकर सरकारी दफ्तरों, थानों में गुण्डों के चल रहे नंगानाच को जनता सब देख रही है।
Contact for advertisement : 9415795867






