
देश के गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यूपीए सरकार पर करारा प्रहार किया। विशाखापट्टनम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री श्री शाह ने upa सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मनमोहन सरकार के समय पाकिस्तान से आलिया मालवीय जमा लिया यहां आकर बम धमाके करते थे।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे हो जाने के उपलक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया । इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने यूपीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 9 वर्ष तक यूपीए सरकार चली आप सभी को याद होगा आए दिन पाकिस्तान से आलिया मालिया जमा लिया घुस जाते थे और देश के अंदर बम धमाके करके चला जाते थे मनमोहन सरकार की हिम्मत नहीं थी कि उनके खिलाफ पुख्ता कार्रवाई कर सकें उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 9 साल सरकार चलाई और 9 साल में देश की आंतरिक सुरक्षा को मोदी जी ने सुनिश्चित करने का काम किया है 9 साल के अंदर उस शुरू शुरू में आतंकवादियों को हमला करने की आदत पड़ी थी उन्होंने हमला किया कुछ ही दिन में मोदी जी ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर कर पाकिस्तान के घर में घुसकर उनको सबक सिखाने का काम किया।






