(रिपोर्ट – अमित चतुर्वेदी )

Auraiya news today । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में पुलिस ने एक पॉस्को एक्ट के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस के अनुसार बीती रात्रि में कोतवाली बिधूना क्षेत्र के अंतर्गत नकेडी पुलिया के समीप पुलिस टीम ने गस्त चेकिंग के दौरान रात्रि में वांछित अभियुक्त सुमित नारायण उर्फ टिंकू यादव पुत्र मौहर सिंह निवासी चकरपुर थाना बिधूना जनपद औरैया को गस्त चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर भागने लगा तभी थाना बिधूना पुलिस टीम द्वारा सयुक्त रूप कार्यवाही करते हुये अभियुक्त का पीछा करने पर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में सुमित नारायण उर्फ टिंकू यादव पुत्र मौहर सिंह निवासी चकरपुर थाना बिधूना जनपद औरैया घायल हो गया । जिसे उपचार हेतु सीएचसी बिधूना भर्ती कराया गया है।

प्रकरण के संबंध में अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। तथा घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया।
बरामदगी में .एक तमंचा 315 बोर,एक कारतूस जिन्दा 315 बोर,एक खाली खोखा 315 बोर,एक मोटरसाइकिल मिली है।
एसपी ने दी विस्तार से जानकारी
औरैया के बिधूना पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद पकड़े गए वांछित के संबंध में एसपी चारू निगम ने मीडिया को विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने बताया कि घायल अभियुक्त टिंकू यादव चकरनगर गांव का है थाना बिधूना क्षेत्र में इसे नकेड़ी पुलिया के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया । उन्होंने कहा कि आज सुबह 376 का अभियोग लिखा गया पीड़िता ने बताया कि 16 जून से आरोपी सुमित नारायण द्वारा उसके साथ बलात्कार किया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता रायबरेली की रहने वाली है और उसके मां-बाप उसे झाड़-फूंक के नाम पर उसे यहां छोड़ गए थे इसी दौरान अभियुक्त उसको उठाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था जिसे आज मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
Contact for Advertisement : 9415795867







