
Delhi news today । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को वहां के सरकारी अधिकारियों की छुट्टी को कैंसिल करते हुए उन क्षेत्रों में निरीक्षण पर जाने के निर्देश जारी किए हैं जहां पर भारी वर्षा के कारण जलभराव हो रहा है। जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल ने मंत्रियों व सारे मेयरों की भी ड्यूटी आज लगाई है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में बरसात काफी हो रही है और बीते कल वहां पर हुई भारी बारिश से बड़ी संख्या में जलभराव की समस्या हो गई और स्थानीय लोगों को जलभराव के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली वासियों को इन समस्याओं से समाधान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को ग्राउंड पर रहने के निर्देश दिए हैं ।
यह जारी किया निर्देश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि कल दिल्ली में 126 एमएम बारिश हुई मानसून सीजन की टोटल बारिश का 15% मात्र 12 घंटे में वर्षा लोग जलभराव में काफी परेशान हुए । अब दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर उन स्थानों का निरीक्षण करेंगे जहां पर जलभराव हुआ है । सभी विभागों के अफसरों को संडे की छुट्टी कैंसिल करके ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिए हैं।






