प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया अंडमान निकोबार हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन,, सम्बोधन में कही यह बात

Prime Minister Narendra Modi inaugurated the new terminal of Andaman and Nicobar Airport, said this in his address

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अंडमान निकोबार के पोर्ट ब्लेयर मैं बने वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नए टर्मिनल बनने के बाद इस हवाई अड्डे की क्षमता अब प्रतिदिन करीब करीब 11हजार पर्यटकों को सेवा देने की हो गई है जबकि पहले आए 4 हजार पर्यटकों को ही सेवा दे रहा था । इतना ही नहीं हवाई अड्डे पर एक साथ 10 विमान खड़े हुई होने लगेंगे।

प्रधानमंत्री ने कही यह बात

हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन करने के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की नई एकीकृत टर्मिनल बिल्डिंग से यात्रा में आसानी और व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर प्रहार करते हुए कहा कि लंबे समय तक भारत में विकास का दायरा कई दलों की स्वार्थ भरी राजनीति के कारण देश के दूरदराज वाले इलाकों तक पहुंचा ही नहीं । यह दल उन्हीं कामों को प्राथमिकता देते थे जिसमें इनका खुद का भला हो इनके परिवार का भला हो नतीजा यह हुआ कि जो आदिवासी क्षेत्रों दीप है वहां की जनता विकास से वंचित रही और विकास के लिए तरसती रही। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में हमने न केवल पुरानी सरकारों की गलतियों को सुधारा है बल्कि लोगों को नई सुविधाएं और रास्ते भी दिए हैं भारत का विकास का एक नया मॉडल विकसित हुआ है यह सबका साथ सबका विकास का मॉडल है। पीएम मोदी ने कहा कि हमसे पहले की सरकारों ने अंडमान निकोबार द्वीप को करीब 23 हजार करोड़ रुपए का बजट अलॉट किया था जबकि हमारी सरकार के दौरान अंडमान निकोबार के विकास के लिए 9 वर्षों में करीब ₹45 हजार करोड़ बजट दिया गया।

Leave a Comment