ग्राम प्रधान की निर्मम हत्या का 36 घण्टे में खुलासा, दो हत्यारोपी अरेस्ट,, यह थी बडी बजह

SP revealed the brutal murder of the village head in 36 hours, two murderers arrested, this was a big deal

गांव की शादीशुदा महिला से अवैध सम्बन्ध में बलात्कार के अभियोग के डर से की थी हत्या

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Auraiya news today । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में हुई ग्राम प्रधान की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों के कब्जे से आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार बीते 26 जुलाई की शाम हुई ग्राम प्रधान शहबदिया रमाकान्त उर्फ रिन्कू की हत्या का मात्र 36 घण्टे में एसपी ने एसओजी व गठित की गई पुलिस टीम के सहयोग से सफल अनावरण करते हुए हत्या करने वाले अभियुक्त एवं उसके साथी को आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा ।

एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी विस्तार से जानकारी

पकड़े गए दोनों हत्यारोपियों के सम्बंध में एसपी औरैया चारु निगम ने शुक्रवार को अपने कैंप ऑफिस में प्रेस वार्ता कर बताया कि घटना के अनावरण हेतु गठित टीमों द्वारा घटना के बाद से लगातार साक्ष्य सकलन का कार्य किया जा रहा था एवं घटना से सम्बन्धित कई व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम प्रधान रमाकान्त उर्फ रिन्कू की हत्या में शामिल 2 अभियुक्त (गौरव पुत्र अनिल
एवं सुधांशु पुत्र आदेश निवासी शहवदिया) को ग्राम शहवदिया जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया के पास से घेराबन्दी करते हुए गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने ग्राम प्रधान की हत्या करना स्वीकारा तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास ही स्थित तालाब के अन्दर से आलाकत्ल फरसा (कुल्हाटी) को भी बरामद किया गया।

Press conference : up news sirf sach

पूंछतांछ में कही यह बात

एसपी ने बताया कि अभियुक्तों से हत्या के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अभियुक्त गौरव के गांव की ही एक महिला चाहत (काल्पनिक) से प्रेम प्रसंग था और अभियुक्त गौरव उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। इसलिए अभियुक्त गौरव (जो राजाबाबू के ट्रक पर क्लीनर का काम करता है) द्वारा राजाबाबू के साथ यह योजना बनायी कि यह चाहत (काल्पनिक) को मिलने के लिये खेतों में बुलायेगा और तो वह यहां आकर हम दोनों को पकड़ लेना, जिससे चाहत (काल्पनिक) बदनामी के डर से अभियुक्त गौरव का पीछा छोड़ देगी। बीते 25 जुलाई की शाम को अभियुक्त गौरव ने योजनाबद्ध तरीके से चाहत (काल्पनिक) को मिलने के लिये खेतों पर बुलाया एवं कुछ देर बाद ही राजाबाबू अपने दो अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गये तीनों ने वहां पहुंचकर गौरव व चाहत (काल्पनिक) को पकड़कर डांट फटकार लगायी। उक्त घटना के सम्बन्ध में पति को पता चलने के डर व उसके नाराज होकर उसे छोड़ देने के डर से चाहत (काल्पनिक) द्वारा अपने पति और ससुर को बताया गया कि संजय कुमार, राजा बाबू व अनिल उर्फ सोनू द्वारा उसके साथ छेडछाड व अभद्रता की गयी है जिस पर चाहत (काल्पनिक) के पति द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस कार्यवाही के लिये कहा गया परन्तु चाहत (काल्पनिक) चाहती थी कि प्रधान भी उसके पति को यही बताये कि उसके भाई और उसके साथियों ने उसके साथ छेडछाड व अभद्रता की ।चूंकि चाहत (काल्पनिक) द्वारा स्वयं को बचाने के लिये अपने पति को बतायी गयी बातो के अनुसार इस मामले में प्रधान का भाई भी फंस रहा था जिसे प्रधान रिंकू बचाना चाहता था। इसी दौरान घटना वाले दिन सुधांशू ने प्रधान रिकू को यह कहते हुए सुना कि मैं अपने निर्दोष भाई और बाकी लोगों को गलत नहीं फसने दूंगा। गौरव का चाहे कुछ भी हो, उसने गलत किया तो खुद भुगते। यह सारी बातें सुधांशू (जो अभियुक्त गौरव की मौसी का बेटा है) ने गौरव को बता दिया। घटना की शाम को इसी बता को लेकर राजा बाबू, अनिल उर्फ सोन और सुधांशू के साथ गौरव को समझा रहे थे जिसके बाद यह घटना स्थल पर पहुंचे जहां पहले से उदल और प्रधान रिन्क मौजूद थे।
मृतक रिंकू द्वारा उदल को चाहत (काल्पनिक) के ससुर को बुलाने हेतु उसके घर भेज दिया तथा गौरव को भी यहाँ से जाने के लिये कहा और बाकी लोग बातचीत करके अपने अपने घर चले गये। सुधांशू पूर्व नियोजित घर न जाकर अधेरे का फायदा उठाकर पुलिया के पास पेड़ के नीचे छुपकर गौरव के वापस आने का इन्तजार करने लगा इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति शौच हेतु खेतों में गया जिसे देखकर सुधांशु गाव की ओर जाने लगा इसी दौरान गौरव अपने घर से लकड़ी काटने वाली कुल्हाडी पेन्ट में छुपाकर लाया और सुधांशु रास्ते में मिल गया। दोनों से गौरव द्वारा पूर्व में खरीदे हुए दस्ताने एक एक पहनकर प्रधान पर हमला कर दिया और रिंकू घायल होकर नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी जिसके बाद अभियुक्त द्वारा कुल्हाडी को तालाब में और प्रधान के मोबाइल व दस्तानों को झाडियों में फेंक कर भाग गये थे।

आलाकत्ल बरामद

बरामदगी में आलाकल्ल परसा (कुल्हाडी), 2 बियर की कैन खाली, 1 जोड़ी रक्तरंजित सर्जिकल लगज , गौरव की हरे रंग की फुल सर्ट (स्क्लरजित), सुधांशु की टी-शर्ट (रक्तरंजित), मृतक का मोबाइल है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रवीण कुमार मय एसओजी एवं सर्विलास प्रभारी आदि है।

यह था मामला

मालूम हो कि बीते 26 जुलाई को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम शहवदिया को जाने वाले रास्ते पर गांव से 400-500मीटर पहले किसी ने ग्राम प्रधान शहवदिया रमाकान्त उर्फ रिंकू की हत्या कर दी है। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था एवं जनपदीय फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके से साक्ष्य संकलन आदि कार्य किये गये थे। उक्त घटना के सम्बन्ध में मृतक रमाकान्त उर्फ रिन्कू के भाई संजय कुमार की तहरीर के आधार पर धारा 147, 302 भादवि व 3(2) वी एससी / एसटी एक्ट बनाम 5 नामजद एवं 2 अज्ञात अनियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। वही जनपद में हुई ग्राम प्रधान शहबंदिया की सनसनीखेज घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने क्षेत्राधिकारी नगर महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसओजी, कोतवाली एवं जनपदीय फील्ट यूनिटकी टीमों का गठन किया गया था।

Contact for advertisement : 9415795867

Leave a Comment