UP एसडीआरएफ मुख्यालय में निकाली गई तिरंगा यात्रा,,

Tiranga Yatra taken out at UP SDRF Headquarters

Lucknow news today ।आज़ादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में आज राजधानी लखनऊ में स्थित एसडीआरएफ( SDRF) वाहिनी मुख्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन सेनानायक डॉ. सतीश कुमार आईपीएस के नेतृत्व में किया गया।

यह तिरंगा यात्रा एसडीआरएफ वाहिनी के प्रवेश द्वार से प्रारंभ होकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुत्ती लाल यादव द्वार तक जाकर वापस वाहिनी के प्रवेश द्वार पर समाप्त हुई।

इस भव्य तिरंगा यात्रा में सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे और यात्रा में मिलने वाले सभी पुरुषों, बच्चों एवं महिलाओं को इस अभियान में जनभागीदारी बनने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Comment