सपा की प्रदेश कायर्कारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाएं गए जालौन के नन्नूराजा व अजहर बेग,,सपा कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर

Jalaun's Nannuraja and Azhar Baig were made special invitees in the Samajwadi Party's state executive, a wave of happiness ran among SP workers

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Jalaun news today । समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के द्वारा घोषित कायर्कारिणी में जालौन जिले के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी विष्णुपाल सिंह नन्नूराजा को आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जबकि जालौन जिले के रहने वाले पूर्व विधायक चरखारी कप्तान सिंह राजपूत महोबा से प्रदेश कायर्कारिणी में सचिव के रूप में शामिल किए गए है।
समाजवादी पार्टी के द्वारा घोषित प्रदेश कायर्कारिणी में चौधरी विष्णुपाल नन्नूराजा के साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फरहानाज के पति एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अजहर बेग को आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। तो पूर्व विधायक चरखारी महोबा कप्तान सिंह राजपूत को प्रदेश सचिव बनाया गया है। प्रदेश कायर्कारिणी में जिले तीन वरिष्ठ नेताओं को शामिल करने पर सपा कायर्कतार्ओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, वरिष्ठ नेता विवेक गुर्जर, महेशचंद्र शिरोमणि, पूवर्मंत्री नारायण दास अहिरवार, समर सिंह गुड्डू राजावत, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बजरिया, जिला महासचिव जमालुद्दीन पप्पू, जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेता आमीन खान, महेन्द्र कठेरिया, धीरेन्द्र यादव, दीपू त्रिपाठी, ज्ञानू निरंजन, जीवन बाल्मीकि, कुसुम सक्सेना, अशोक महाबली, अजय गौतम, केके प्रजापति, मैयादीन पांचाल आदि तमाम वरिष्ठ नेताओं ने जिले से तीन नेताओं के प्रदेश कायर्कारिणी शामिल होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Contact for advertisement : 9415795867


Leave a Comment