राजेश अग्निहोत्री बने उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ,कानपुर मंडल में खुशी की लहर

Rajesh Agnihotri became acting state president of Uttar Pradesh Principal Council, a wave of happiness in Kanpur division

(ब्यूरो न्यूज़ )

Auraiya news today ।
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की प्रयागराज में आयोजित कार्यसमिति की प्रांतीय बैठक में प्रदेश के 60 जनपदों से आए लगभग डेढ सैकड़ा से अधिक प्रधानाचार्य प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रांतीय संरक्षक डॉ०यज्ञ दत्त शर्मा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष
ब्रजेश शर्मा ने औरैया जिले के दिबियापुर निवासी उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री को सर्वसम्मति से प्रधानाचार्य परिषद में प्रदेश का कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष मनोनीत किया |

कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर विभिन्न जनपदों से पधारे प्रधानाचार्यॊ एवं पदाधिकारियों ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी | और पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ,राजेश तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारों से गूंज गया । प्रांतीय बैठक में प्रधानाचार्यॊ की ज्वलंत समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा हुई तथा उनके समाधान के लिए शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल शासन एवं प्रशासन से भेंट वार्ता करेगा तथा सितंबर 2023 में लखनऊ में प्रधानाचार्यॊ का एक विशाल शैक्षिक सम्मेलन कराए जाने पर भी आम सहमति बनी | उक्त प्रस्तावित सम्मेलन में माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाबो देवी सहित अन्य मंत्रियों के उपस्थित रहने की बात कही गई| प्रांतीय संरक्षक डॉ जे पी मिश्र को सम्मेलन का संयोजक बनाया गया |

प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक का सफल संचालन प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा ने व अध्यक्षता सेवा समिति इंटर कॉलेज के वाइस चेयरमैन विजय वैश्य ने की | बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय महामंत्री डॉ मनोज, डॉ विश्वनाथ दुबे , डॉ सुरेश रस्तोगी,डॉ हरि नारायण उपाध्याय ,अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ संदीप चतुर्वेदी, डॉ अरविंद कुमार शुक्ला ,नीलम सहित लगभग प्रदेश के आधा सैकड़ा प्रधानाचार्यॊ ने भी अपने विचार रखे | वही कानपुर मंडल में राजेश अग्निहोत्री के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा पर खुशी की लहर दौड़ गई है । और श्री अग्निहोत्री को कानपुर मंडल के प्रधानाचार्यॊ ,शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा बधाई देने बालों का तांता लगा हुआ है।

Leave a Comment