मॉस्को के पास हुआ प्लेन क्रैश, 10 की मौत,,वैगनर प्रमुख प्रिगोझिंन की हुई मौत का दावा

Plane crash near Moscow, 10 killed, claims death of Wagner chief Prigozhin

रूस के मास्को से एक बड़ी खबर बुधवार को मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को मास्को के पास एक प्लेन क्रैश हो गया है। इस प्लेन क्रैश के संबंध में दावा है कि इसमें 10 लोगों की मौत हो गई है जिन में बैगन और के प्रगोझिंन भी शामिल है।
प्रभासाक्षी की रिपोर्टिंग के अनुसार 24 जून को सशस्त्र विद्रोह के जरिए रूसी राष्ट्रपति को चुनौती देने वाले वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की मौत हो गयी है। वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की बुधवार को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार रूसी आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि भाड़े के समूह के नेता मास्को से सेंट पीटर्सबर्ग के रास्ते में एक बिजनेस जेट पर सवार 10 यात्रियों में से एक थे। मॉस्को के उत्तर में एक निजी जेट दुर्घटना में दस लोग मारे गए हैं। रूसी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि येवगेनी प्रिगोझिन यात्री सूची में थे। प्रभासाक्षी के अनुसार टीएएसएस समाचार एजेंसी ने बताया कि एम्ब्रेयर विमान में सात यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे, जो मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। कहा जाता है कि जेट मॉस्को के उत्तर में टवेर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।( साभार प्रभासाक्षी)

Leave a Comment