
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी को धन्यवाद किया है। मीडिया को सम्बोधित करते हुए श्री खेड़ा ने कहा कि आज ऐतिहासिक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की पहली वर्षगांठ पर मैं लाखों निडर भारतीयों का धन्यवाद करता हूं। यह यात्रा मीलों और किलोमीटरों में नहीं नापी जा सकती है। यह यात्रा सैकड़ों भाषाएं, लाखों आहें, करोड़ों उम्मीदें के रास्ते से होते हुई भारत के दिल में समा गई। यह यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है। यात्रा अभी चल रही है।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा अभी चल रही है हमारे प्रेरणा स्रोत श्री राहुल गांधी के लिए यात्रा भी समाप्त नहीं हुई है भारत के लिए यात्रा अभी भी समाप्त नहीं हुई है यह यात्रा अभी चल रही है कभी लद्दाख में यात्रा दिखाई देती है कभी मणिपुर में यात्रा दिखाइ दी कभी आजादपुर मंडी में मजदूरों के साथ बैठकर यात्रा का आनंद लिया जाता है कभी मोटर मैकेनिक्स के साथ इस यात्रा के नए-नए यात्रा एक अपनी निरंतर के लिए भी जानी जाएगी और कुछ दिनों पहले सुनाई दिया कि विदेश की उसे यूनिवर्सिटीज में इस पर पी एचडी तक करने की सोचा जा रहा है कि आखिर कैसे यह यात्रा संभव हुई क्या इसके मायने थे क्या इसका उद्देश्य था और किस तरह का आत्मविश्वास उन लोगों में रहा होगा उस व्यक्ति में रहा होगा जिसने जिद करी थी की नहीं में पूरा 4 हजार किलोमीटर चलूंगा और भारत को जोडूंगा और जुड़ते हुए देखूंगा। उन्होने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का इतिहास स्याही से नहीं लिखा जा सकता यह पसीने से लिखा गया आज जब हम एक साल पूरा हुआ है भारत जोड़ो यात्रा का हमें वह सारे नजारे वह दृश्य वह मंजर याद आते हैं जब बरसात बर्फ सर्दी गर्मी आंधी तूफान सब कुछ झेलते हुए इस देश को अलग-अलग रंगों में हम सब ने देखा आप सबने भी देखा आपमें से कुछ लोग कुछ चेहरे में देख रहा हूं जो लगातार चल कर भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे आप सबको भी बधाई और आप अपनी आने वाली पीढियां को बता पाएंगे कि आप इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा थे।







