एमएल कान्वेंट में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

Students participating in competition honored at ML Convent

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today। राज्यस्तरीय कराटे एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों को एमएल कांवेंट विद्यालय में सम्मानित किया गया।
अयोध्या में 24 से 27 सितंबर तक उत्तर प्रदेश स्कूल फेडरेशन के तत्वावधान मे आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में एमएल कांवेंट के बच्चों ने टॉप फाइव में जगह बनाई है। उन्होंने अयोध्या मे आयोजित प्रदेशीय कराटे प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंदियों में कानपुर एवं गोरखपुर की टीमो को हराकर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। विधालय के छात्र अर्शलान हसन, शिवम यादव, प्रेम तिवारी, कृष्णवीर यादव एवं रितिक भाटिया ने प्रतियोगिता में दर्शकों को काफी प्रभावित किया। कोच व पीटीआई रितेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने ने बच्चों का मार्गदर्शन किया है। बच्चों ने अपनी मेहनत के बल पर प्रतियोगिता में टॉप फाइव में स्थान बनाया है। इसके लिए सभी बच्चे बधाई के पात्र हैं। बच्चों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने बच्चों को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Comment