लखनऊ की इस कबाड़ मंडी में भीषण आग लगने से हड़कंप,, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

There was panic due to a massive fire in this scrap market of Lucknow, fire brigade personnel brought the fire under control after hard work.

Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब डालीगंज क्रॉसिंग के पास स्थित कबाड़ मंडी में भीषण आग लग गई । अचानक लगी इस आग से वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है ।
मिली जानकारी के अनुसार डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास में पुराना सामान बेचने के लिए कबाड़ मंडी स्थित है वहां पर कबाड़ में खरीदे गए सामानों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीती देर रात इस कबाड़ मंडी में भीषण आग लग गई। अचानक लगी इस आग से वहां हड़कंप पहुंच गया । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि वहां पर गोमती नगर हजरतगंज बीकेटी तथा चौक से तीन-तीन दमकल की गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है । इस अग्निकांड में भारी मात्रा में नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है हालांकि अभी यह नहीं बताया गया कि इसमें नुकसान कितने का हुआ है और अभी इसका भी पता नहीं चल पाया है कि आग लगने का कारण क्या है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।

Leave a Comment