
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को सुबह से चल रही ED की छापेमारी के बाद शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। आप सांसद की गिरफ्तारी होने के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मीडिया से बात करते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया संजय सिंह नरेंद्र मोदी जी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बुलंद आवाज हैं ।
उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी जी सर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं । उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि शायद आजाद भारत के सबसे भ्रष्टाचारी प्रधानमंत्री अगर कोई है तो वह नरेंद्र मोदी जी हैं कल जब उनकी सरकार नहीं रहेगी और जब इनके कारनामों की जांच की जाएगी तो उनको पता चलेगा कि उन्होंने कितना भ्रष्टाचार किया और उस भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बुलंद आवाज संजय सिंह करते थे वह मोदी जी को बर्दाश्त नहीं हो रहा था । उन्होंने कहा कि पहले संजय सिंह को संसद से सस्पेंड कराया और देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।







