( रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । राजस्व संबंधी तीन विवादों को एसडीएम व सीओ की उपस्थिति में कोतवाली में समझौता कराकर निपटाया गया। आगे किसी भी प्रकार का विवाद न करने की भी हिदायत दी गई।
सरकार भूमि संबंधी विवादों को निपटाने में पहल कर रही है। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाएं न हो सकें। इसके लिए लगातार मॉनीटरिंग भी की जा रही है। शनिवार को तहसील में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व संबंधी तीन विवाद आए थे। रविवार को एसडीएम सुरेश कुमार, सीओ रविंद्र गौतम की उपस्थिति में राजस्व विवाद से संबंधित तीनों शिकायतों में दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया गया। जिसमें वीरपुरा निवासी सुलेखा व रामफल एवं औरेखी के लक्ष्मण सिंह व मलकरपुरा के भगवानदास के बीच भूमि संबंधी विवाद था। एसडीएम व सीओ ने बिंदुवार दोनों पक्षों को सूना और लेखपाल की उपस्थिति में समझौते के आधार पर दोनों पक्षों के बीच सुलह भी हो गई। जिसमें दोनों पक्ष सहमत हुए। एसडीएम व सीओ ने कहा कि जो समझौता हुआ है उसका किसी भी प्रकार से उल्लंघन न हो। यदि कोई पक्ष उल्लंघन करता है तो फिर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि राजस्व संबंधी विवादों को गंभीरता से लिया जा रहा है। पहला प्रयास है कि दोनों पक्षों को बीच जो विवाद है उसकी जानकारी ली जाए और दोनों पक्षों में सहमति के आधार पर उनका निस्तारण कराया जाए। यदि इसके बाद भी विवाद नहीं सुलझता है तो फिर विधिक कार्रवाई की जाएगी।





