
Nagpur news today । पावन पर्व विजयदशमी के अवसर पर नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) के मुख्यालय में विजयदशमी उत्सव मनाया गया जहां शस्त्र पूजन कार्यक्रम भी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी उपस्थित रहे। इसमें बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शंकर महादेवन ने भी हिस्सा लिया।
आरएसएस प्रमुख ने कही यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजयदशमी उत्सव में आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी 22 जनवरी को जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाए तो उस दिन सभी लोग अपने नजदीकी मंदिरों में इसका उत्सव जरूर मनाएं क्योंकि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी लोग अयोध्या नही जा सकते। विश्व में भारत का प्रभाव बढ़ रहा है और विश्व जटिल समस्याओं के हाल के लिए भारत की ओर देख रहा है।
शंकर महादेवन ने कही यह बात

विजयदशमी उत्सव के अवसर पर मशहूर सिंगर शंकर महादेवन ने कहा कि जब मैं स्वयंसेवकों को देखता हूँ वो देश में कोई भी घटना हो, कोई भी प्रॉब्लम हो, जब जरूरत है वो भी पीछे खड़े होकर silently अपने देश के लिए काम करते हैं तो अगर हम कहेंगे कि हमारा देश एक गीत है तो हमारे स्वयंसेवक उसके पीछे की सरगम हैं। जो गीत को जान देते हैं।





