हमास पर बढ़ता जा रहा दबाव,, गाजा में अंदरूनी इलाकों तक पहुंचे इजराइली सैनिक : रिपोर्ट

Increasing pressure on Hamas, Israeli soldiers reach interior areas in Gaza: Report

इजरायली सेना गाजा के अंदरूनी इलाके में हमास से लड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह दावा मंगलवार को इजरायली सेना द्वारा किया गया है। प्रभासाक्षी के अनुसार इजरायली सेना ने मंगलवार को कहा कि उसके सैनिक अब गाजा शहर के ‘‘अंदरूनी इलाकों’’ में हमास से लड़ रहे हैं। इसे संघर्ष के नये चरण के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि इजराइल की सेना के मुताबिक वह हमास चरमपंथी समूह के मुख्यालय की ओर बढ़ रही है।
प्रभासाक्षी की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने संवाददाताओं से कहा कि इजराइली सैनिक ‘‘अब गाजा शहर के अंदरूनी इलाकों तक पहुंच चुके हैं, जिससे हमास पर दबाव बढ़ता जा रहा है’’।
प्रभासाक्षी के अनुसार इससे पहले, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजराइल युद्ध में बढ़त बनाये हुए है और सेना ने हजारों हमास लड़ाकों को मार गिराया है। ( साभार प्रभासाक्षी )

Leave a Comment